{"vars":{"id": "123258:4912"}}

New Bike Buying Tips: नई बाइक खरीदने से पहले न करें ये गलतियां, वरना होगा पछतावा

नई बाइक खरीदने की तैयारी है? लुक्स और स्टाइल के चक्कर में न करें ये 5 बड़ी गलतियां। बजट, माइलेज, मेंटेनेंस और टेस्ट राइड से जुड़ी जरूरी बातें यहाँ जानें।

 

नई बाइक खरीदना हर किसी के लिए एक यादगार एक्सपीरियंस होता है. पहली बार अपनी बाइक लेने का उत्साह अलग ही होता है, लेकिन यही एक्साइटमेंट कई बार गलत फैसलों की वजह भी बन जाती है. अधूरी जानकारी या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में जेब पर भारी पड़ सकता है. इसलिए बाइक खरीदना सिर्फ स्टाइल या कीमत का मामला नहीं है, बल्कि इसमें आपकी जरूरत, बजट, माइलेज और मेंटेनेंस जैसे कई पहलू शामिल होते हैं.

स्टाइल देखकर तुरंत फैसला लेना सही नहीं होता

सबसे आम गलती जो लोग करते हैं, वो है सिर्फ बाइक के लुक पर फिदा हो जाना. चमकदार डिजाइन और दमदार स्टाइल देखकर तुरंत फैसला लेना सही नहीं होता. हर बाइक अलग तरह के इस्तेमाल के लिए बनाई जाती है. अगर आप रोज शहर में चलाने के लिए बाइक चाहते हैं, तो हल्की और किफायती मॉडल बेहतर रहेगा, जबकि लंबी दूरी के लिए अलग तरह की बाइक ज्यादा सही होती है.

बजट को नजरअंदाज करना

दूसरी बड़ी गलती बजट को नजरअंदाज करना है. कई लोग EMI के चक्कर में महंगी बाइक खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उसकी किस्त, पेट्रोल और सर्विसिंग का खर्च संभालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए हमेशा अपने बजट के हिसाब से ही बाइक चुनें और कुल खर्च का अंदाजा पहले लगा लें.

माइलेज और मेंटेनेंस

माइलेज और मेंटेनेंस को नजरअंदाज करना भी भारी पड़ सकता है. खासकर अगर आप रोजाना बाइक का इस्तेमाल करते हैं, तो ज्यादा पेट्रोल खर्च आपकी जेब पर असर डाल सकता है. साथ ही ऐसी कंपनी की बाइक चुनना जरूरी है, जिसकी सर्विस और स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों.

जरूरत के फीचर्स पर ध्यान दें

कई लोग बिना टेस्ट राइड लिए ही बाइक खरीद लेते हैं, जो एक बड़ी गलती है. हर बाइक का राइडिंग कम्फर्ट अलग होता है. टेस्ट राइड लेने से आपको सीट की आरामदायक स्थिति, हैंडलिंग और ब्रेकिंग का सही अनुभव मिलता है.इसके अलावा, फीचर्स को समझे बिना बाइक खरीदना भी सही नहीं है. आजकल बाइक्स में कई आधुनिक फीचर्स आते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर फीचर आपके काम का हो. सिर्फ जरूरत के फीचर्स पर ही ध्यान दें.

सही इंश्योरेंस प्लान चुनें

इंजन कैपेसिटी का सही चुनाव करना भी जरूरी है. ज्यादा पावर वाली बाइक हर किसी के लिए जरूरी नहीं होती. शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए छोटी इंजन वाली बाइक ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होती है. आखिरी में, इंश्योरेंस और जरूरी कागजों को हल्के में न लें. सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से जांचें और सही इंश्योरेंस प्लान चुनें. सही जानकारी और समझदारी से लिया गया फैसला आपको बेहतर और परेशानी-फ्री राइडिंग का अनुभव देगा.