{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Royal Enfield Hunter 350 New Variant: लॉन्च हुआ 'बेस प्रीमियम' मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया 'बेस प्रीमियम' वेरिएंट लॉन्च! ₹1.50 लाख की कीमत में अलॉय व्हील्स और शानदार नए कलर्स। मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट का जलवा देखें।

 

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. वहीं ये वाहन निर्माता कंपनी की सबसे किफायती बाइक में से एक है. अब कंपनी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल हंटर 350 का वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. 2026 के अपडेट के तहत, रॉयल एनफील्ड हंटर को एक नया वेरिएंट मिला है, जो बेस वेरिएंट से ठीक ऊपर आता है.इसलिए, रॉयल एनफील्ड ने इसे बेस प्रीमियम नाम दिया है.नाम से ही इस वेरिएंट के काम के बारे में काफी कुछ पता चलता है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि आखिर इसकी कीमत कितनी है और इसमें कौन से नए कलर ऑप्शन मिलते हैं.

रॉयल एनफील्ड बेस प्रीमियम वेरिएंट में हुए बदलाव

नया वेरिएंट ‘बेस’ ट्रिम जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 लाख रुपये है. इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी बढ़ाने के लिए स्पोक रिम की जगह अलॉय व्हील लगाए गए हैं.हंटर के नए-रेट्रो के साथ, अपडेटेड गोल हैलोजन हेडलाइट दी गई है. इसके साथ ही इसमें इंटरफेस के लिए रोटरी स्विचगियर के साथ डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल आराम और फिनिश को बेहतर बनाती हैं. इसमें सिंगल-चैनल एबीएस और स्लिप एवं असिस्ट क्लच से लैस है.

रॉयल एनफील्ड हंटर 350: नए पेंट ऑप्शन

टॉप वेरिएंट में दो नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं- मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट.मुंबई येलो कलर काफी बोल्ड और तुरंत ध्यान खींचने वाला है. ये पूरी तरह शहरी स्टाइल को दिखाता है. कंपनी के मुताबिक, ये कलर मुंबई शहर की एनर्जी से इंस्पायर है जैसे बॉलीवुड, आर्ट और हमेशा चलती रहने वाली लाइफ.

वहीं मूनशॉट व्हाइट थोड़ा अलग और कहानी जैसा डिजाइन लेकर आता है. ये ओरायन (हंटर) से प्रेरित है. इस कलर में खास ग्राफिक्स और आसमान (celestial) से जुड़े डिजाइन दिए गए हैं, जो अलग-अलग स्टाइल और खुद को एक्सप्रेस करने की भावना को दिखाते हैं.