{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Smart meter: क्या आपका बिजली स्मार्ट मीटर तेजी से तो नहीं खा रहा है बिजली! तो तुरंत करें ये काम

 

Smart meter: बिजली आज हर घर की बुनियादी जरूरत है। अगर बिजली न हो तो चंद घंटे भी गुजारना मुश्किल हो जाता है। फ्रिज, कूलर, हीटर, पंखा, वाटर पंप जैसे ज्यादातर उपकरण बिजली से चलते हैं। इसलिए अगर बिजली न हो तो कई बार ऐसा लगता है जैसे जिंदगी थम सी गई हो। बिजली हमें सुकून तो देती है लेकिन इसका बिल भी कई बार परेशान करता है। हम जितने ज्यादा बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करेंगे।


बिजली का बिल उतना ही ज्यादा आएगा। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि हम बिजली का कम इस्तेमाल करते हैं लेकिन बिल बहुत ज्यादा आता है। आपको बता दें कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की दर अलग-अलग है। 

कहीं बिजली 7 रुपये प्रति यूनिट है तो कहीं 8 या 9 रुपये प्रति यूनिट। अगर आप ज्यादा बिजली की खपत करते हैं तो आपको भारी चार्ज देना पड़ेगा। बिजली की सही रीडिंग के लिए बिजली विभाग ने सभी जगहों पर बिजली के मीटर लगाए हैं। 

बिजली के मीटर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती इसलिए ये काफी भरोसेमंद होते हैं और सही रीडिंग देते हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि बिजली की खपत कम होती है लेकिन बिल बहुत ज्यादा आता है। ऐसा मीटर के तेज चलने की वजह से होता है। 

अगर आपको लगता है कि आपका मीटर ज़्यादा बिजली बिल दिखा रहा है, तो आप इसकी जांच कर सकते हैं. वैसे तो आप बिजली विभाग में शिकायत करके इसकी जांच के लिए आवेदन भी कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले आप खुद भी इसकी जांच कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें बिजली का मीटर तेज़ चल रहा है या नहीं

बिजली मीटर चेक करने के लिए सबसे पहले घर के सभी बिजली के उपकरणों को बंद कर दें.

इसके बाद मीटर की शुरुआती रीडिंग नोट कर लें.

अब एक घंटे के लिए 1,000 वॉट का लैंप या हीटर जैसा कोई उपकरण चालू कर दें.

अब एक घंटे बाद मीटर की अंतिम रीडिंग नोट कर लें.

अगर रीडिंग में एक यूनिट यानी 1 किलोवाट घंटे का अंतर आता है, तो मीटर सही से काम कर रहा है.

अगर रीडिंग ज़्यादा आ रही है, तो मीटर तेज़ है और अगर कम आ रही है, तो मीटर धीमा है.

बिजली मीटर की रीडिंग लेते समय समय का खास ध्यान रखें. हमेशा मीटर की रीडिंग एक ही समय पर लें, ताकि तुलना सही हो.

हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि मीटर चेक करने का यह पूरी तरह से सही तरीका नहीं है. इस प्रक्रिया के ज़रिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मीटर ठीक से काम कर रहा है या नहीं। इसके अलावा बिजली मीटर की सही तरीके से जांच के लिए आप अपने नज़दीकी बिजली विभाग से संपर्क कर सकते हैं। आप अपनी बिजली कंपनी में टेस्टिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर बिजली विभाग द्वारा टेस्टिंग की जाती है तो आपको कुछ शुल्क देना पड़ सकता है।