{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Mid-Size SUV Sales Feb 2026: हुंडई क्रेटा का दबदबा बरकरार; मारुति विक्टोरिस की धमाकेदार एंट्री और टोयोटा हाइडर की 117% की ग्रोथ, देखें टॉप 10 लिस्ट

फरवरी 2026 में मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा 17,938 यूनिट्स के साथ नंबर 1 पर रही। मारुति सुजुकी विक्टोरिस ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया, वहीं टोयोटा हाइडर की बिक्री में 117% का उछाल देखा गया। जानें स्कॉर्पियो, सेल्टोस और टाटा सफारी की बिक्री के आंकड़े।

 

भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और लोगों के बीच इसकी डिमांड भी जबरदस्त बनी हुई है. इस कैटेगरी में 4.3 मीटर से लेकर 4.7 मीटर तक की लंबाई वाली कई दमदार गाड़ियां मौजूद हैं, जहां अलग-अलग कंपनियां अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि इस सेगमेंट में साफ दबदबा हुंडई क्रेटा का नजर आ रहा है.

हुंडई क्रेटा सबसे आगे

हाल ही में फरवरी महीने की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो हुंडई क्रेटा ने एक बार फिर अपनी लीड बरकरार रखते हुए Mahindra Scorpio, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Tata Sierra जैसे मॉडलों को पीछे छोड़ दिया. ये दिखाता है कि क्रेटा अब भी ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.दिलचस्प बात ये है कि बीते महीने कई लोकप्रिय SUVs की बिक्री में सालाना आधार पर अच्छा इजाफा देखने को मिला. Mahindra Scorpio, Tata Harrier और Tata Safari जैसी गाड़ियों की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है, जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा हो गया है.

सालाना बिक्री में करीब 117% बढ़ोतरी

वहीं, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली ग्रोथ Toyota Urban Cruiser Hyryder ने दर्ज की, जिसकी सालाना बिक्री में करीब 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई. ये संकेत है कि ग्राहक अब हाइब्रिड और फ्यूल-एफिशिएंट विकल्पों की ओर भी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.अगर आप भी इन दिनों नई मिड साइज SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा बाजार ट्रेंड और बिक्री के आंकड़ों को समझना काफी जरूरी है, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकें.

10 मिडसाइज एसयूवी फरवरी 2026 की बिक्री फरवरी 2025 की बिक्री साल दर साल
1. हुंडई क्रेटा 17,938 16,317 10%
2. महिंद्रा स्कॉर्पियो 14,665 13,618 8%
3. मारुति सुजुकी विक्टोरिस 13,021 0 0%
4. किआ सेल्टोस 10,308 6,446 60%
5. टोयोटा हाइडर 9,359 4,314 117%
6. महिंद्रा XUV 7XO 9,112
7. टाटा सिएरा 7,100
8. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 5,859 10,669 -45%
9. टाटा हैरियर 3,096 1,376 125%
10. टाटा सफारी 1,650 1,562 6%

महिंद्रा स्कॉर्पियो दूसरे नंबर पर रही

फरवरी 2026 में 17,938 यूनिट्स की बिक्री के साथ हुंडई क्रेटा एक बार फिर इस सेगमेंट में पहले नंबर पर रही. हुंडई मोटर इंडिया की ये लोकप्रिय एसयूवी लगातार अच्छी बिक्री के साथ इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए हुए है. फरवरी 2025 में बेची गई 16,317 यूनिट्स की तुलना में क्रेटा की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही तीसरे नंबर पर

दूसरे स्थान पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही, जिसकी पिछले महीने 14,665 यूनिट्स बिकीं. स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक सहित इस एसयूवी की दमदार परफॉर्मेंस और दमदार मौजूदगी के कारण ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है. पिछले साल फरवरी में बिकी 13,618 यूनिट्स की तुलना में स्कॉर्पियो रेंज की बिक्री में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.इस लिस्ट में शामिल होने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी विक्टोरिस थी, जिसने फरवरी 2026 में 13,021 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही.