{"vars":{"id": "123258:4912"}}

मार्च 2027 तक लॉन्च होंगी ये 5 नई मिड-साइज़ SUVs, देखें लिस्ट

मार्च 2027 तक भारत में क्रेटा, सेल्टोस और एमजी हेक्टर समेत 5 नई मिड-साइज़ SUVs लॉन्च होने वाली हैं। जानें इनके फीचर्स, इंजन और संभावित लॉन्च की पूरी जानकारी।

 

हम आज आप लोगों को पांच ऐसी Mid Size SUVs के बारे में बताने वाले हैं जिनके मार्च 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है. मिड-साइज़ सेगमेंट लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है क्योंकि भारतीय बाजार में SUV की ज्यादातर बिक्री इसी सेगमेंट में होती है. हुंडई, मारुति सुज़ुकी, किआ, टाटा मोटर्स, MG मोटर, स्कोडा, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कई बड़ी कंपनियां मिड-साइज़ SUV बेचती हैं. अब पता चला है कि इस फाइनेंशियल ईयर में इस सेगमेंट में और भी नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे.

New Gen Hyundai Creta

Gaadiwaadi के मुताबिक, इंटरनली कोडनेम SX3 वाली नेक्स्ट जेन क्रेटा नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसे भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च करने की तैयारी है. इस मिड साइज़ SUV को हिमाचल प्रदेश के मनाली में ठंडे मौसम में हाई-एल्टीट्यूड टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. न्यू-जेन मॉडल में कुछ खास एलिमेंट्स में ज़ीरो-ग्रेविटी सीट बटन, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और 19-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इस एसयूवी में 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे.

MG Hector Hawk PHEV & EV

16 जुलाई 2026 को इंडियन मार्केट में हेक्टर हॉक PHEV लॉन्च कर एमजी मोटर SUV पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ग्लोबल-स्पेक वूलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित, इसे प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दोनों वर्जन में लॉन्च किए जाने की संभावना है. PHEV मॉडल में 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5 kWh की बैटरी के साथ आएगा. ऑल-इलेक्ट्रिक SUV में 56.7 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो फुल चार्ज पर 500 km की ड्राइविंग रेंज देगा.

Renault Duster Hybrid

रेनो डस्टर इस साल के आखिर में दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है जिससे कि ये एसयूवी भारत में मज़बूत हाइब्रिड SUVs (मारुति विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर) की लिस्ट में शामिल हो जाएगी. इसे नैचुरली एस्पिरेटेड 1.8L चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी पैक के साथ उतारा जाएगा.

Kia Seltos Hybrid

किआ सेल्टोस का हाइब्रिड इंजन 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की तैयारी चल रही है. मौजूदा मॉडल का नैचुरली-एस्पिरेटेड 1.5L पेट्रोल इंजन डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी पैक सेटअप के साथ हाइब्रिडाइज़्ड होगा. पता चला है कि सेल्टोस हाइब्रिड 25 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी देगी.

Honda Elevate Facelift

2026 एलिवेट फेसलिफ्ट को पिछले महीने पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. SUV में रीडिज़ाइन किए गए हेडलैंप, बदले हुए बंपर और रिफ्रेश्ड टेल-लैंप क्लस्टर जैसे छोटे-मोटे विज़ुअल अपडेट मिलने की उम्मीद है. इस नई SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360 डिग्री कैमरा और ADAS का लेटेस्ट वर्जन जैसे मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं. इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी हो सकता है. इसके अलावा पुराने मॉडल वाला ही 1.5L पेट्रोल इंजन होगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन होंगे.