{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ambala News: आतंकी साजिश का भंडाफोड़; पाकिस्तान के शहजाद भट्टी ने दिया था 'हनुमानगढ़' उड़ाने का टारगेट, 50 हजार के लालच में पकड़े गए 3 संदिग्ध

अंबाला में पकड़े गए आतंकियों के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का खुलासा। पूछताछ में सामने आया कि 50-60 हजार रुपये के लिए आरोपी हनुमानगढ़ समेत कई ठिकानों को दहलाने की फिराक में थे। सुरक्षा एजेंसियों ने राजस्थान और पंजाब में छापेमारी कर अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

 

अंबाला: पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के साथ मिलकर आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में घूमते पकड़े गए तीनों आरोपियों को सुरक्षा एजेंसियां निशानदेही के लिए राजस्थान, पंजाब में अलग-अलग ठिकानों पर लेकर गई। पूछताछ में सामने आया कि हर आरोपी को इस काम के लिए 50 से 60 हजार रुपये मिलने थे लेकिन यह राशि खाते में आने से पहले ही वह पकड़े गए। 

अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला निवासी अकबर अली के निवास पर रविवार को एजेंसी ने दबिश दी जहां से कुछ अहम दस्तावेज कब्जे में लिए। उधर, आरोपी के भाई अली असगर ने कहा कि 8 मार्च को सुबह 6 बजे अकबर घर से जयपुर से दिल्ली ग जाने के लिए निकला था। वह एक हजार रुपये लेकर गया था। रात को फिर फोन पर 500 रुपये मांगे थे। चौथे थ आरोपी मक्खनदीन की भी अमृतसर में पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है लेकिन अंबाला पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।  

 
आरोपियों ने कबूला कि हनुमानगढ़ उनका निशाना था। भट्टी के कहने पर ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में अलग-अलग जगह की लोकेशन भेजी थी। तीनों आरोपी अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू, मेरठ के अनस रईस, अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगबीर से निशानदेही कराई जा रही है।