{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ex-Serviceman Suicide in Haryana: मानसिक रूप से परेशान चल रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 80 वर्षीय पूर्व सैनिक रामफल ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। मानसिक तनाव की जताई जा रही है आशंका।
 

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वहीं अहले सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामफल के रूप में हुई है।  शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे के करीब उन्होंने अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामफल के शादीशुदा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि परिजनों ने बताया कि  रामफल पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।