{"vars":{"id": "123258:4912"}}

बहादुरगढ़: 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बहादुरगढ़ के विकास नगर में 13 वर्षीय किशोरी खुशी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

 

बहादुरगढ़ : लाइनपार थाना क्षेत्र 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना को संयोग मानकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों के हवाले कर दिया गया। किशोरी ने फंदा किन कारणों से लगाया पता नहीं चल पाया।

बता दें 13 वर्षीय खुशी सात बहनों में सबसे छोटी थी। रविवार को खुशी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जबकि उसकी शादीशुदा बड़ी बहन साथ वाले कमरे में थी, और माता-पिता काम पर गए थे। वे मेहनत मजदूरी करते हैं। यह परिवार बिहार के कैमूर जिले के अकोहली का रहने वाला है।

कुछ समय से बहादुरगढ़ के विकास नगर में रहता है। खुशी के पिता ओमप्रकाश राशन डिपो पर काम करते हैं। उसकी सात बेटियां हैं। खुशी सबसे छोटी थी। बाकी शादीशुदा हैं। जिस समय खुशी फंदे पर लटकी हुई थी, तब उसकी बड़ी बहन के लड़के ने उसे देखा। बाद में खुशी की बहन जांच शुरू की। ने उसे संभाला, मगर तब तक देर हो चुकी थी। उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू की।