Crime News: ससुर-बहु का चल रहा था आपस में चक्कर, सास ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर हुआ ये काम...
Crime News: बड़ी खबर यूपी से आ रही है जहां ससुर बहु का अवैध रिश्ता चल रहा था, जिसको सास ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। मिली जानकारी के अनुसार, UP के कुशीनगर पुलिस ने बीते 4 जनवरी को जटहा बाजार थाना क्षेत्र में हुए महिला की हत्या में मामले में महिला के पति और बहू को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, महिला के पति और बहू ने मिलकर पहले उसकी हत्या की और फिर उसका शव शौचालय की टंकी में छुपा दिया था। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस की जांच में अवैध संबंधों की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ किया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
जानकारी के अनुसार, बीते 4 जनवरी को 48 वर्षीय गीता देवी का शव शौचालय की टंकी से बरामद हुआ था। मृतका गीता देवी के लड़के ने हत्या की आशंका जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका गीता का पति घुरहू यादव चौकीदार था, इसलिए पुलिस को उसपर शक भी नहीं था।
लेकिन गांव में दबी जुबान में घुरहू और उसकी बहू गुड़िया के बीच अवैध संबंध की चर्चा सुनने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलकर और उसकी बहू गुड़िया पर केंद्रित की तो चौकाने वाला खुलासा हो गया।
दरअसल, घुरहू का अपनी बहू गुड़िया से अवैध संबंध था, जिसका मृतका गीता देवी विरोध करती थी। सोते समय गीता के सिर पर लकड़ी पाए से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया और उसका शव शौचालय की टंकी में छुपा दिया।
दोनों ने गीता देवी के गुमशुदा होने की सूचना पूरे गांव में फैला दी। टंकी का ढक्कन हटाकर देखा गया तो उसमें से गीता का शव मिला। शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से गीता की मौत की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
दोनों को भेजा जेल
CO सदर अभिषेक प्रताप अंजेय ने बताया की दोनों को गिरफ्तार करने के बाद हत्या में प्रयोग किया हुआ आलाकत्ल भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।