फरीदाबाद: गाजीपुर गांव के सुनसान इलाके में मिला युवक का शव; जांच में जुटी फोरेंसिक टीम
फरीदाबाद के गाजीपुर गांव में 25-26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, शिनाख्त की कोशिश जारी।
Jun 6, 2026, 11:39 IST
फरीदाबाद : फरीदाबाद के गाज़ीपुर गांव के सुनसान क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक की टीम को मौके पर बुलवाया गया। शव के आस पास पुलिस ओर फॉरेंसिक की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 26 के आस पास की बताई जा रही है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।