{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Crime News: फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

फरीदाबाद में गोपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी काजल ने अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाले गोपाल हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस पत्नी के पास गोपाल ने जान बचाने के लिए फोन किया था, उसी पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप साबित हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस खौफनाक साजिश के तार उत्तर प्रदेश के हाथरस से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटी शालिनी की भूमिका फिलहाल संदिग्ध नहीं पाई गई है।

🔪 घायल पति को इंजेक्शन देकर रखा बेहोश, फिर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

मृतक गोपाल के भाई भूरे के मुताबिक, 10 अक्टूबर को योगेंद्र उसे खाटूश्याम ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था, जहां रास्ते में उसके साथ मारपीट कर उसे मृत समझकर खेतों में फेंक दिया गया था। हालांकि गोपाल बच गया और उसने अपनी पत्नी को फोन किया, जिसके बाद उसे पल्ला इलाके में लाकर इंजेक्शन देकर बेहोश रखा गया। 13-14 अक्टूबर की रात पत्नी काजल और प्रेमी योगेंद्र ने मिलकर गोपाल की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने इसे लूटपाट और बदमाशों का हमला दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।