फरीदाबाद: घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई अपनों की दरिंदगी!
फरीदाबाद के एसजीएम नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा। हमलावर युवक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमला करने वाले युवक के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखाई दे रहा झगड़ा एसडीएम नगर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसजीएम नगर में नशे की हालत में करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और अपने ही मौसी के लड़के के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को घेरकर बदमाश बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
फिलहाल इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।