{"vars":{"id": "123258:4912"}}

गुड़गांव: सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में महिला ने की आत्महत्या, पति से झगड़े के बाद उठाया कदम

गुड़गांव की सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में ज्योति नामक महिला ने फंदा लगाकर दी जान। पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी।

 

गुड़गांव : बार गुर्जर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की रात करीब 1.30 बजे महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। 

मृतका की पहचान कन्हई गांव निवासी ज्योति के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के फ्लैट में रहती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ज्योति का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका पति दिनेश घर से चला गया​ था। इसके बाद ज्योति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।