{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हिसार: मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

हरियाणा के हिसार में मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का खून से सना शव मिलने से हड़कंप। धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।

 

हिसार : हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक का खून से सना हुआ शव रेलवे स्टेशन के पास मिलने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का शव मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास बरामद किया गया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे किसी ने धारदार हथियार से हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस वारदात की तहकीकात में जुट गई है। जल्द से जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही।