Hisar Talwandi Rukka Murder Case: हिसार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
हिसार के गांव तलवंडी रुक्का में घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग रावल की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई। जांच में जुटी पुलिस।
Updated: Aug 16, 2026, 15:22 IST
हिसार : हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग की निर्ममता से हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गांव तलवंडी रुक्का की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 85 वर्षीय रावल के रुप में हुई है। शनिवार देर रात बुजुर्ग अपने घर के बाहर गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान हमलावर आए और बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इतनी बेरहमी से बुजुर्ग को मारा कि उनकी मौके पर ही जान निकल गई। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।