{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Crime News: ई-नीलामी के नाम पर ठगी मामले में एक्शन, आरोपी ASI निलंबित और जांच EOW को ट्रांसफर

कैथल में प्लॉट धोखाधड़ी मामले में करनाल IG के ASI मदन लाल निलंबित। 17 लाख की ठगी का है मामला, EOW कर रही जांच।
 

कैथल : शहर के हुडा सैक्टर-21 प्लॉट धोखाधड़ी मामले में करनाल आई. जी. के एस.ए. (सिक्योरिटी एजेंट) ए.एस.आई. मदन लाल को सस्पेंड कर दिया गया है। आई. जी. कार्यालय से मिले आदेश के बाद एस.पी. कार्यालय कैथल ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता परवीन श्योकंद ने निलंबन की पुष्टि की है। वहीं मामले की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

शाखा प्रभारी इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि केस कुछ दिन पहले ही जांच के लिए उनके पासआया है। मामला ई-नीलामी के जरिए देने के नाम पर करीब 17 लाख रुपए प्लॉट दिलाने और उसमें हिस्सेदारी लेने के आरोप से जुड़ा है। शिकायतकर्त्ता अमित शिकरी ने ए.एस.आई. मदन लाल, उसके बेटे अजय और कपिल शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी।

शिकायतकर्त्ता अनुसार मदन लाल उसका पड़ोसी और उसके पिता का परिचित था, इसलिए उसने उस पर भरोसा किया था। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पहले 45 दिन में पैसे लौटाने का भरोसा दिया लेकिन बाद में इंकार करने का आरोप है। इंस्पैक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।