{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पानीपत में सनसनी: यमुना किनारे गड्ढों में मिले दर्जनों गोवंश के कटे हुए सिर, भारी पुलिस बल तैनात; गौभक्तों में भारी रोष

हरियाणा के पानीपत जिले के पत्थरगढ़ गांव में यमुना किनारे भारी संख्या में गोवंश के कटे हुए सिर और पैर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों गौभक्त मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 
पानीपत : पानीपत में यमुना किनारे बसे पत्थर गढ़ गांव में भारी संख्या में गोवंश के कटे सिर ओर पैर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर सनोली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर की भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में गोभक्त घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव से एक गाय गायब हुई थी। ग्रामीण उसी गाय को तलाशते- तलाशते यमुना के बीच खेतों में पहुंचे, तो कुछ दूरी पर उनकी गाय की रस्सी कटी हुई पड़ी थी और कुछ ही दूरी पर आवारा कुत्ते मंडरा रहे थे। ग्रामीणों को इस बारे में शक हुआ तो मौके पर खुदाई शुरू कर दी। खुदाई के बाद जो सामने आया उसे देखकर सबके होश उड़ गए। एक-एक करके गड्ढे से  गोवंश के कटे हुए सिर बरामद हुए। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। वहीं सूचना की तरह फैली गौ भक्त सैकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे और रोष जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने कहा कि मामले की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है और आने वाले समय में पुलिस रात के समय गश्त बढ़ाकर ऐसे कार्यों पर रोक लगाने का प्रयास करेगी।