{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Crime & News Rewari: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया शव, जीआरपी ने जारी किया हुलिया

रेवाड़ी-नारनौल रेलमार्ग पर रेलवे लाइन के पास 70-75 वर्ष के बुजुर्ग का शव मिला है। जीआरपी पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाकर पहचान शुरू की।

 

रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन से नारनौल की ओर करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना के तुरंत बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की जांच अधिकारी अनीता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

🏥 नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया शव: जीआरपी ने जारी किया हुलिया, पहचान की अपील

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 70 से 75 वर्ष है। उसका रंग गेहूंआ, चेहरा लंबा और बाल काले व छोटे हैं। मृतक की खोपड़ी पर चोट के निशान हैं तथा दाहिने पैर का अंगूठा टूटा हुआ है। उसने सफेद बनियान और पायजामा पहना हुआ है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि हुलिए के आधार पर पहचान होने पर तुरंत जीआरपी को सूचित करें। निर्धारित समय सीमा तक पहचान न होने पर नियमानुसार हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया जाएगा।