{"vars":{"id": "123258:4912"}}

रोहतक: स्कूल संचालक से 2 करोड़ की फिरौती मांगी, गैंगस्टर रोहित गोदारा पर शक

रोहतक के जसिया में स्कूल संचालक से व्हाट्सएप पर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। पुलिस को गैंगस्टर रोहित गोदारा पर शक है; पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई।

 

रोहतक: जिले के गांव जसिया स्थित एक स्कूल संचालक अशोक से बदमाशों ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर ऑडियो मैसेज भेजकर 2 करोड़ की फिरौती मांगी और साथ ही मैसेज भेजकर फोन करने को कहा है। मैसेज में कहा गया है कि मिलकर चलोगे तो अच्छा रहेगा। पुलिस ने इस मामले में सैक्टर-5 निवासी स्कूल मलिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल संचालक को सुरक्षा प्रदान कर दी है। पुलिस अनुसार जांच में सामने आया है कि राजस्थान के बीकानेर निवासी गैंगस्टर रोहित गोदारा नाम से स्कूल मालिक को धमकी मिली है जिसकी वह जांच कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि स्कूल संचालक को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। रोहित गोदारा व उसके गैंग के सदस्यों का विदेश से प्रत्यर्पण करवाने के लिए प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के बाहर भी पुलिस पी.सी.आर. तैनात कर दी है।