{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सिरसा मर्डर न्यूज़: दोस्त ने ईंट से वार कर ली दोस्त की जान, आरोपी फरार

सिरसा की सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने दोस्त की ईंट से मारकर हत्या की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

 

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं विवाद ने इतना भयानक रुप ले लिया कि एक ने दूसरे के सिर पर ईंट से वार कर उसकी जान ले ली।

ईंट से वार कर मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुरतिया इंटरलॉक फैक्ट्री की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के निवासी देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है। बुधवार रात वह फैक्ट्री परिसर में अपने साथी रवि सिंह के साथ बैठकर शराब पी, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहीं विवाद बढ़ने पर आरोपी रवि ने गुस्से में ईंट से देवेंद्र के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रवि सिंह मौके से फरार हो गया।

गुरुवार सुबह जब फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंच तब कमरे में देवेंद्र का खून से सना शव देख उनके होश उड़ गए। वहीं पुलिस को तुरंत वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।