{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Solan Crime News: पंचकूला के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मंथन और अंकुश को दबोचा, जांच जारी

हिमाचल के सोलन में हरियाणा के कालका निवासी युवक अमन की चाकू मारकर हत्या। दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी।
 

हरियाणा : हरियाणा के युवक को हिमाचल के सोलन में चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं सरेबाजार हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमन के रुप में हुई है जो हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका का रहने वाला था। पुलिस ने मंथन और अंकुश नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू से हमला किया गया, जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मंथन के भी एक उंगली कट गई, वहीं बीच बचाव में आए अंकुश नाम के युवक के भी गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में अमन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि विवाद की वजह का खुलासा नहीं हुआ। सरेबाजार हुई इस वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की वजह का खुलासा हो सके।