{"vars":{"id": "123258:4912"}}

ईरान और ओमान की 'सीक्रेट डील': क्या अब खुलेगा होर्मुज का ब्लॉक रास्ता?

ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर हुई गुप्त संधि। अमेरिका के साथ तनाव के बीच अब्बास अराघची के ओमान दौरे से जुड़ी बड़ी खबरें। जानें क्या है यह डील।

 

समझौता को लेकर अमेरिका को आंख दिखाने वाले ईरान ने होर्मुज पर ओमान के साथ सीक्रेट डील कर ली है. यह डील ऐसे वक्त में की गई है, जब ईरान और अमेरिका दोनों ने होर्मुज के रास्ते को ब्लॉक कर रखा है. दिलचस्प बात है कि इस डील के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई है. ईरान ने सिर्फ इतना कहा है कि कुछ बातों को लेकर सहमति बन गई है.

अनादोलु एजेंसी के मुताबिक यह डील अब्बास अराघची के ओमान दौरे के दौरान हुई है. अराघची ने अपने पोस्ट में इसका संकेत भी दिया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ओमान के साथ किस तरह की डील हुई है.

ईरान और ओमान होर्मुज का तटीय देश

होर्मुज 34 किमी की चौड़ाई वाला एक जलडमरूमध्य है. यह ओमान और फारस की खाड़ी के बीच में स्थित है. ओमान और ईरान दोनों इसका तटीय देश है. हालांकि, जहाजों को ईरान के करीब से होकर ही गुजरना पड़ता है. हालिया जंग में ईरान ने होर्मुज के नीचे करीब 34000 किलो तक बारूद को पानी के नीचे बिछा दिए, जिसके कारण यह रास्ता अस्त-व्यस्त हो गया.

ईरान ने रास्ता को खोलने के बदलने टोल लेने की बात कही है. हालांकि, ओमान इससे सहमत नहीं है. ओमान का कहना है कि किसी भी प्राकृतिक रास्ते से टोल नहीं वसूला जा सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर होर्मुज में टोल की व्यवस्था शुरू होती है तो इसका नुकसान खाड़ी देशों को सबसे ज्यादा होगा.

सवाल- दोनों में किस तरह की डील हुई है?

आधिकारिक तौर पर न तो ईरान ने डील को लेकर कुछ कहा है और न ही ओमान ने, लेकिन कहा जा रहा है कि यह डील होर्मुज को लेकर हुआ है. ईरान ने ओमान को होर्मुज को आगे कैसे कंट्रोल किया जाएगा, इसका प्रस्ताव दिया है. ईरान का कहना है कि होर्मुज के रास्ते जहाजों को सुरक्षित संचालन उसका मकसद है.

अराघची के दौरे के बाद ओमान के विदेश मंत्री अल-बुसैदी ने एक पोस्ट किया. बुसैदी ने लिखा कि जंग के लिए सिर्फ ईरान जिम्मेदार नहीं है. हम चाहते हैं कि होर्मुज से नाकाबंदी पूरी तरह खत्म हो. होर्मुज के रास्ते को प्रभावित नहीं किया जाए.