{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत इन राज्यों में कल होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

Kal Ka Mousam: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते हरियाणा, पंजाब और राजधानी दिल्ली ठंड का प्रकोप जारी है। 

इन राज्यों में शीतलहर के साथ-साथ आसमान से गिरती ओस और घना कोहरा भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों हाड़कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यहां देखें कल का मौसम पूर्वानुमान...

कल कैसा रहेगा मौसम ? 

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब पश्चिमी हवाएं पूर्व की ओर बढ़ेंगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 6 जनवरी को, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

हरियाणा में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने मुताबिक कल 6 जनवरी को हरियाणा में कोहरा और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहने की संभावना है। वहीं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, अंबाला और करनाल जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान  कई जिलों में बारिश की भी संभावना है। बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। 

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम ?

पंजाब में भी कड़ाके की ठंड के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जाएगा। बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर, मोगा और चंडीगढ़ सहित कई जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पूरे दिल्ली एनसीआर 6 जनवरी, सोमवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिससे सर्दी का एक और दौर शुरू हो सकता है और तापमान में गिरावट भी हो सकती है। कल कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 

यूपी में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह और शाम को कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 6 जनवरी को, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिहार के कुछ जिलों में भी बारिश की वजह से ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है।