PM Modi and Giorgia Meloni Friendship: मेलोडी जोड़ी ने रचा इतिहास, लगातार 1413 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 80 साल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री मेलोनी ने अक्टूबर 2022 में सत्ता संभालने के बाद अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक सरकार चलाने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं. इसके पहले प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने वहां सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन किया था. मेलोने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
पीएम मोदी ने मेलोनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. ये उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दिखाती है.”
पीएम मोदी ने आगे के लिए दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने कहा, “उनकी दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
दोनों नेताओं की मशहूर दोस्ती को अक्सर “मेलोडी” (Melodi) कहा जाता है. ये उनके सरनेम से मिलता-जुलता है. मेलोनी, अक्टूबर 2022 से इटली की प्रधानमंत्री हैं, इस पद पर रहने वाली पहली महिला हैं. गुरुवार को उनकी कंज़र्वेटिव सरकार ने सत्ता में लगातार 1,413 दिन पूरे किए. इससे ये दूसरे विश्व युद्ध के बाद से इटली की सबसे लंबे समय तक लगातार चलने वाली सरकार बन गई है. इसने 2001 से 2005 तक दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.