School Closed: इस राज्य में स्कूल बंद रखने के आदेश, जाने इसकी बड़ी वजह ?
School Closed: स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में बादलों का कहर बरस रह है। रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी तबाही हुई है। खूबसूरत लेकिन संवेदनशील उत्तराखंड की धरती एक बार फिर बादलों के फटने से दहशत में है। रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में भीषण बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचाई है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई परिवार मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। School Closed News
रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग ज़िले से अब तक छह लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केदारनाथ घाटी भी अछूती नहीं रही। लवाड़ा गांव में मोटर मार्ग पर बना एक अहम पुल उफनती नदी में बह गया है। वहीं चेनागढ़ क्षेत्र भी बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आ गया है। School Closed News
मौसम प्रणाली
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह आपदा एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई है, जो उत्तर पाकिस्तान से लेकर पंजाब तक 5.8 किलोमीटर ऊँचाई तक फैला हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाओं ने पहाड़ी इलाकों में नमी की मात्रा असामान्य रूप से बढ़ा दी। यही स्थिति क्लाउडबर्स्ट जैसी चरम बारिश की घटनाओं को जन्म देती है। School Closed News
टिहरी में तबाही
टिहरी ज़िले के बूढ़ा केदार और गेणवाली क्षेत्रों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई घर और धार्मिक स्थल भूस्खलन की चपेट में आ गए। मवेशी मारे गए और आलू की फसल पूरी तरह चौपट हो गई। भीलंगना, बल गंगा और धर्म गंगा नदियाँ उफान पर हैं। नैलचामी क्षेत्र में भूस्खलन से खेती योग्य ज़मीन, छोटे पुल और सिंचाई संरचनाएँ नष्ट हो गईं। School Closed News
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी के पापड़गाड़, भटवारी में अचानक पानी बढ़ने से गंगोत्री राजमार्ग का पुल खतरे में है। पुल पर मलबे और पेड़ों के जमाव से यातायात ठप हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग कई जगह बाधित हैं। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। नदियाँ और नाले उफान पर हैं। पौसारी गांव में एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। खतरनाक हालात को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। School Closed News
धारी देवी मंदिर
पिथौरागढ़ जिले में लगातार बारिश और आपदा का बढ़ता खतरा देखते हुए स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पौड़ी जिले में श्रीनगर के पास अलकनंदा नदी का जलस्तर 534.80 मीटर तक पहुँच गया है, जबकि खतरे का निशान 536 मीटर है। नदी का पानी धारी देवी मंदिर परिसर तक पहुँच गया है। प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। School Closed News
नैनीताल
नैनीताल जिले में रानीबाग पुल के पास हुए भूस्खलन के कारण हल्द्वानी–भीमताल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार और पिथौरागढ़ जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। School Closed News
अगले 2–3 दिन...
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड को अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने की अपील की गई है।