{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Aaj Ka Mousam: हरियाणा-राजस्थान समेत सभी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम, देखें कहां-कहां होगी बरसात ?

 

Aaj Ka Mousam: यूपी-हरियाणा और राजस्थान समेत देश के सभी राज्यों में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है। मानसून पूरे देशभर में सक्रिय हो गया है। इस बार मानसून की पूरे देश भर में काफी बारिश देखने को मिल रही है। देखें आज के मौसम की पूरी जानकारी...

IMD ने 13 और 14 जुलाई को UP, MP, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने रविवार-सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र समेत दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ मानसूनी बारिश का अलर्ट जारी किया है। Aaj Ka Mousam

मानसूनी बारिश को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और बिहार में 13 जुलाई से पूरे सप्ताह तक गरज चमक के साथ रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी। Aaj Ka Mousam

पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 13, 14 और 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड और पश्चिम बंगाल के अधिकतर भागों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालत बन सकते हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। Aaj Ka Mousam

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार, रविवार और सावन के पहले सोमवार को मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

इसके अलावा बुंदेलखंड के चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीर और झांसी समेत इधर कानपुर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, ललितपुर, प्रयागराज और वाराणसी में मेघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 48 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-NCR में इस पूरे हफ्ते रुक-रुक कर होने वाली बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, धूप भी निआजनेसे उमस भी परेशान कर सकती है। IMD के मुताबिक 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक हर दिन गरज-चमक के साथ बारिश या तेज बौछारों की संभावना जताई गई है। यानी रविवार और सावन के पहले सोमवार पर बादल मेहरबान रहेंगे। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज का मौसम

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में यहां भयंकर बारिश हो सकती है। इन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों तक पटना, नवादा, जहानाबाद, जमुई, नालंदा और अरवल में मौसम गतिविधियां तेज रहेंगी। Aaj Ka Mousam

झारखंड में आज का मौसम

झारखंड में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD ने गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के बुलेटिन के अनुसार, 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जहां बीते कुछ दिनों से हल्की से भारी वर्षा दर्ज की जा रही है। राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी दो सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय रहने तथा औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसने कहा कि इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर भागों में भी आगामी एक सप्ताह में मानसून सक्रिय रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल-उत्तराखंड में आज का मौसम

हिमाचल और उत्तराखंड में इन दिनों मानसूनी बारिश जोर पकड़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दोनों की राज्यों में तबाही वाली बारिश के संकेत हैं। IMD ने 13 और 14 जुलाई को गरज चमक, तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

मुंबई में आज का मौसम

मुंबई में अगले कुछ दिन हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बादल मेहरबान रहेंगे। कमोबेश ऐसा ही मौसम गुजरात के विभिन्न जिलों में देखा जाएगा।