{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Weather Update : हरियाणा समेत इन राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट ?

 

Weather Update : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी की है । विभाग के अनुसार, मानसून ने पश्चिम और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश पर कब्जा कर लिया है। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बीते दिन ही दिल्ली में मानसून की एंट्री की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। Weather Update

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उड़ीसा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी तेज बारिश होने की संभावना है।Weather Update

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने बीते दिन यानी 24 जून को ही दिल्ली में मानसून की एंट्री का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि कल मानसून दिल्ली नहीं पहुंचा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्से अभी मानसून की पहली बारिश के लिए तरस रहे हैं। IMD के अनुसार अगले 36 घंटे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं। इस दौरान मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है।Weather Update