{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bihar Education Department News: स्कूल छोड़ने से पहले छात्रों को नौकरी देगी सरकार, यूनिवर्सिटी की तर्ज पर स्कूलों में होगा प्लेसमेंट

बिहार सरकार का अनूठा फैसला। अब सरकारी स्कूलों में 12वीं के छात्रों के लिए आयोजित होगी प्लेसमेंट ड्राइव, मिलेंगे रोजगार के अवसर।
 

बिहार के स्कूल एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की एक और कवायद शुरू हो गई है. इस कवायद के तहत स्कूल स्टूडेंट्स को स्कूल की पढ़ाई छोड़ने से पहले रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हैं, जिसके तहत यूनिवर्सिटी की तर्ज पर बिहार के स्कूलों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी. स्कूलों में प्रस्तावित इन प्लेसमेंट ड्राइव में कई कंपियां शिरकत करेंगी और12वीं के स्टूडेंट्स को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि बिहार सरकार का स्कूलों के लिए प्रस्तावित प्लेसमेंट ड्राइव प्रोग्राम क्या है. जानेंगे कि कैसे स्टूडेंट्स को स्कूल छोड़ने से पहले रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश है.

इच्छुक स्टूडेंट्स को रोजगार से जाेड़ने का प्रयास

बिहार सरकार स्कूलों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना पर काम कर ही है. इस योजना का मुख्य लक्ष्य इच्छुक स्टूडेंट्स को रोजगार से जाेड़ने का प्रयास है. असल में कई स्टूडेंट्स आर्थिक स्थिति की वजह से हायर एजुकेशन नहीं ले पाते हैं. वह स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में बाहर चले जाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को टारगेट करते हुए बिहार सरकार स्कूलों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत 12वीं के स्टूडेंट्स को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. हालांकि प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होना वैकल्पिक होगा.

कंपनियों व इंडस्ट्री का सहयोग लिया जाएगा, 12वीं में पढ़ते हैं 13 लाख स्टूडेंट्स

बिहार के स्कूलों में 13 लाख स्टूडेंट्स 12वीं में पढ़ते हैं. मसलन, 13 लाख स्टूडेंट्स हर साल 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होते हैं. इसमें से कई स्टूडेंट्स अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में प्रवास पर चले जाते हैं. ऐसे स्टूडेंट्स को स्कूल में ही बेहतर रोजगार व स्किल डेवलपमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने की योजना है.

इस योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए देश की बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्री को आमंत्रित किया जाएगा. तो वहीं स्टूडेंट्स की रुचि के हिसाब से उन्हें रोजगार, अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

स्पेशल स्कूलों का होगा चयन

स्कूल प्लेसमेंट ड्राइव के लिए स्पेशल स्कूलों का चयन किया जाएगा. ये सभी सरकारी स्कूल होंगे. इन स्कूलों के स्टूडेंट्स को 12वीं के बाद रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा तो वहीं स्कूल कैंपस में बड़ी कंपनियों को स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. इस पूरी योजना का मकसद स्टूडेंट्स को नौकरी दिलाने पर ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स को रोजगार योग्य बनाने पर जोर रहेगा.