CBLU Ph.D. Admission 2025-26: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले शुरू; 16 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें सीटों का पूरा ब्योरा
CBLU भिवानी ने सत्र 2025-26 के लिए Ph.D. दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें और 19 मार्च तक विभाग में दस्तावेज जमा कराएं। फिजिक्स, जूलॉजी और कॉमर्स समेत कई विषयों में निकलीं सीटें। जानें प्रवेश परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने नए सत्र 2025-26 में विभिन्न पीएचडी कोर्सों में दाखिलों के लिए शेड्यूल जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार दाखिलों के लिए 16 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। वहीं, दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को विश्वविद्यालय में कोर्स से संबंधित विभाग में आवेदन की प्रति अपने सभी कागजातों के साथ 19 मार्च तक जमा करवाने अनिवार्य है।
पीएचडी कोर्सों में दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। विश्वविद्यालय 20 मार्च को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा फिजिकल एजुकेशन में 03, जूलॉजी विभाग में 06, कॉमर्स में 01, बायो टेक्नोलॉजी में 03, फिजिक्स में 08, फार्मास्युटिकल साइंस में 07, साइकोलॉजी में 05, इतिहास में 02, केमेस्ट्री में 06, मेनेजमेंट में 06, गणित में 03, अंग्रेजी में 02 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। आवेदक अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी ने बताया कि नए सत्र में विश्वविद्यालय में पीएचडी कोर्सों में आवेदन करने के लिए शेड्यूल जारी किया गया है।