{"vars":{"id": "123258:4912"}}

English Subject News 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2027 में 19 लाख छात्र: 97% देंगे इंग्लिश का पेपर, 8 साल में केमिस्ट्री में 70% की बढ़ोतरी

CBSE 12वीं बोर्ड 2027 में 19 लाख छात्र शामिल होंगे; 97% से अधिक इंग्लिश और 57% देंगे केमिस्ट्री का पेपर, 8 साल में 70% बढ़ी केमिस्ट्री की मांग।
 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 17 फरवरी 2027 से बोर्ड एग्जाम शुरू होने हैं। इस बीच सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2027 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को लेकर दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है, जिसके तहत सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2027 में सबसे पसंदीदा विषय इंग्लिश है। तो वहीं इसके बाद केमिस्ट्री और फिजिक्स का नंबर आता है। वहीं यह भी सामने आया है कि सीबीएसई 12वीं क्लास में केमिस्ट्री विषय की डिमांड 8 साल में 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

🎓 विषय और स्ट्रीम के रुझान पर खास नजर

आइए, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं। जानते हैं कि सीबीएसई की तरफ से आयोजित 12वीं बोर्ड 2027 में कितने स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जानेंगे कि इसमें से कितने स्टूडेंट्स इंग्लिश, केमिस्ट्री और फिजिक्स का पेपर देंगे। इसके साथ ही जानेंगे कि किस विषय या स्ट्रीम की डिमांड में कैसी बढ़ोतरी पिछले सालों में देखी गई है।

✍️ 19 लाख स्टूडेंट्स देंगे 12वीं बोर्ड एग्जाम, 97% इंग्लिश का पेपर देंगे

सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स के विषय ट्रेंड और पिछले सालों में हुए बदलाव को लेकर एक अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई 12वीं बोर्ड 2027 के लिए 19 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, इसमें से 18.5 लाख स्टूडेंट्स इंग्लिश का पेपर देंगे, जो कुल परीक्षार्थियों का 97 प्रतिशत से अधिक है।

🧪 केमिस्ट्री 57 फीसदी को पसंद

रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 19 लाख स्टूडेंट्स में से 10.8 लाख स्टूडेंट्स ने केमिस्ट्री को चुना है, जो कुल परीक्षार्थियों का लगभग 57 प्रतिशत है। इस तरह केमिस्ट्री दूसरा पसंदीदा विषय है। तो वहीं फिजिक्स के लिए 10 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पसंद वाले विषय के तौर पर तीसरे नंबर पर है। 12वीं के स्टूडेंट्स के बीच मैथ चौथे नंबर पर है। 8.3 लाख स्टूडेंट्स मैथ का पेपर देंगे। इसी तरह 12वीं बोर्ड एग्जाम में 5.8 लाख स्टूडेंट्स इकोनॉमिक्स का पेपर देंगे। तो वहीं बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी के लिए क्रमशः लगभग 4.51 लाख और 4.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

📈 8 साल में 70% बढ़ा केमिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट सीबीएसई 12th क्लास में साइंस विषयों की बढ़ी हुई डिमांड को भी रेखांकित करती है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 से 2027 के बीच केमिस्ट्री के रजिस्ट्रेशन में 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि इन 8 सालों में 12वीं क्लास में फिजिक्स में लगभग 58 फीसदी, मैथ में 55 फीसदी और बिजनेस स्टडीज व अकाउंटेंसी में लगभग 32-32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

👨‍🎓 सीबीएसई से 12वीं बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई से 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में लगभग 14.5 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। साल 2023 में 16.9 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। तो वहीं 2024 में 17 लाख, 2025 में 17.8 लाख और साल 2026 में 18.6 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।