{"vars":{"id": "123258:4912"}}

CTET Result 2026: सीबीएसई जल्द जारी करेगा सीटेट रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

CTET फरवरी 2026 का रिजल्ट जल्द! 7-8 फरवरी को परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स ctet.nic.in पर स्कोरकार्ड देख सकेंगे। जानें पासिंग मार्क्स और रिजल्ट चेक करने का तरीका।

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है और इसके साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद 7 और 8 फरवरी को परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 12 मार्च को जारी की गई थी. कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी.

सीटीईटी परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. हालांकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

सीटीईटी 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘CTET फरवरी 2026 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें.
  • उसके बाद अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • अब आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके आगे की जरूरत के लिए सेव करके रख लें.

CTET स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी

सीटीईटी फरवरी 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के स्कोर (संभवतः पेपर-वाइज) के साथ-साथ व्यक्तिगत जानकारी जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स भी शामिल होंगे. इसमें परीक्षा और परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, मां का नाम, पिता का नाम, कैटेगरी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल मार्क्स शामिल हैं.

सीटीईटी पेपर वाइज पात्रता क्या है?

जो कैंडिडेट पेपर-1 पास करेंगे, वो कक्षा 1 से 5वीं तक के टीचिंग पदों के लिए अप्लाई करने के पात्र हो जाएंगे और जो पेपर-2 क्वालिफाई करेंगे, वो कक्षा 6 से 8वीं तक के टीचिंग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पास हुए कैंडिडेट्स केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और आर्मी स्कूलों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकेंगे. इसके अलावा कई राज्यों में सीटीईटी के आधार पर शिक्षक की नौकरी के लिए मौके मिलते हैं.