{"vars":{"id": "123258:4912"}}

यमुनानगर: HCS परीक्षा में करीब 45% परीक्षार्थी रहे गैर-हाजिर, कठिन रहा पेपर

यमुनानगर में HCS परीक्षा संपन्न: 5520 में से 2494 उम्मीदवार रहे अनुपस्थित। परीक्षार्थियों के अनुसार कठिन था सामान्य अध्ययन का पेपर, नेगेटिव मार्किंग ने बढ़ाई चिंता।

 

यमुनानगर : हरियाणा के विभिन्न जिलों में हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा सुबह-शाम दो चरणों में संपन्न हुई। अकेले यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जिन्होंने पहले चरण की सुबह 10 से 12 बजे तक की परीक्षा में भाग नहीं लिया।

 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपयुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल समेत सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डटे रहे। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 

प्रथम चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार पेपर काफी मुश्किल भरा रहा। दूसरे चरण की परीक्षा जो सी सेट की परीक्षा होती है अगर उसमें क्वालीफाई हुए तभी पहले पेपर की चैकिंग होगी, और उसके नंबर लगेंगे। युवाओं का कहना है कि पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी रही, अगर किसी के चार आंसर गलत हुए तो एक नंबर कट जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हरियाणा से संबंधित प्रश्न थे, लेकिन केरल सहित अन्य इलाकों से संबंधित प्रश्न भी थे।

 यमुनानगर में आयोजित इस सिविल हरियाणा सिविल परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्होंने प्रथम चरण की परीक्षा दी है जिसमें प्रश्न काफी मुश्किल थे। अब देखते हैं दूसरे चरण की सी सैट परीक्षा में क्या रहता है जो दूसरे चरण की परीक्षा को क्वालीफाई करेगा उसी के पहले पेपर के नंबर जुड़ेंगे।