{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा CET ग्रुप-C अपडेट: बायोमेट्रिक के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HSSC ने हरियाणा CET ग्रुप-C के उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है जिनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया अधूरी थी। आयोग ने वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभी डाउनलोड करें।

 

हरियाणा  : हरियाणा सीईटी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-C से जुड़े उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जिनकी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पहले पूरी नहीं हो सकी थी और जिनके एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए थे। आयोग ने ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।


आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया लंबित थी, वे अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में बायोमेट्रिक सत्यापन की तिथि, समय और केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।