{"vars":{"id": "123258:4912"}}

SpaceX में इंजीनियर कैसे बनें? जानें योग्यता, स्किल्स और भर्ती प्रक्रिया

क्या आप एलन मस्क की कंपनी SpaceX में काम करना चाहते हैं? जानें SpaceX में इंजीनियर बनने के लिए जरूरी डिग्री, टेक्निकल स्किल्स और अनुभव से जुड़ी पूरी जानकारी।
 

इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही है, तो वो हैं एलन मस्क. वह हाल ही में दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने हैं. इतना ही नहीं, अमेरिकी शेयर बाजार के टेक इंडेक्स Nasdaq में उनकी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की भी धमाकेदार लिस्टिंग हुई है, जिससे वो दुनिया की सातवीं सबसे महंगी बन गई है. एलन मस्क का कहना है कि स्पेसएक्स का रेवेन्यू साल 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. दरअसल, SpaceX दुनिया की सबसे चर्चित एयरोस्पेस कंपनियों में से एक है, जिसमें नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना है, पर ये इतना आसान नहीं है. आइए जानते हैं कि स्पेसएक्स में इंजीनियर की नौकरी कैसे मिल सकती है, इसके लिए क्या योग्यता चाहिए होती है?

एलन मस्क की ये कंपनी रॉकेट, अंतरिक्ष यान और सैटेलाइट तकनीक के क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. यहीं वजह है कि इंजीनियर और वैज्ञानिकों के लिए SpaceX में काम करना किसी सपने को सच करने जैसा हो गया है.

SpaceX में कैसे बनें इंजीनियर?

स्पेसएक्स में इंजीनियर बनने के लिए सबसे पहले तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या साइंस से संबंधित डिग्री होनी चाहिए. वैसे यह कंपनी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और फिजिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्राथमिकता देती है. हालांकि यहां नौकरी करने के लिए सिर्फ डिग्री का होना ही काफी नहीं है, बल्कि स्पेसएक्स में ऐसे उम्मीदवारों की भर्ती की जाती है, जिनके पास प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस और टेक्निकल स्किल भी हो. अगर किसी छात्र ने कॉलेज के दौरान इंजीनियरिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स, रिसर्च वर्क और रोबोटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, तो ये उनके स्पेसएक्स में भर्ती होने का थोड़ा आसान जरिया बन सकता है.

एयरोडाइनेमिक्स इंजीनियर बनने के लिए क्या चाहिए योग्यता?

  • इंजीनियरिंग के किसी विषय में बैचलर डिग्री
  • एयरोस्पेस या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री
  • वॉटरटाइट 3D मॉडल और CFD ग्रिड बनाने, Linux/Unix सिस्टम पर CFD चलाने और Tecplot या ParaView से डेटा की पोस्ट-प्रोसेसिंग करने में दक्षता
  • NASA द्वारा एंट्री व्हीकल्स के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सॉल्वर्स (जैसे FUN3D, Loci/CHEM, DPLR) का अनुभव।
  • एक्सपेरिमेंटल टेस्टिंग एक्सपीरियंस
  • MATLAB या Python में डेटा प्रोसेसिंग और एनालिसिस
  • एक्सटर्नल, कंप्रेसिबल फ़्लूइड डायनामिक्स में मज़बूत बैकग्राउंड
  • सेल्फ मोटिवेटेड, साथ ही बेहतरीन ऑर्गनाइजेशनल, कम्युनिकेशन और डॉक्यूमेंटेशन स्किल्स

SpaceX में केमिकल इंजीनियर बनने के लिए योग्यता

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स या किसी अन्य इंजीनियरिंग विषय में बैचलर डिग्री
  • फ्लुइड, मैकेनिकल या कम वोल्टेज वाले इलेक्ट्रिकल सिस्टम के साथ काम करने का 1 साल से ज्यादा का प्रोफेशनल अनुभव
  • रॉकेट लॉन्च/टेस्ट सुविधा में काम करने और लॉन्च/टेस्ट अभियानों में मदद करने का अनुभव
  • रिमोट ऑपरेशन और इंस्ट्रूमेंटेशन फीडबैक के लिए कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल करने और उनमें आने वाली समस्याओं को ठीक करने का अनुभव
  • SOLIDWORKS, Siemens NX या इसी तरह के CAD सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने का अनुभव
  • डेटा की समीक्षा और विश्लेषण के लिए पायथन या अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं का उपयोग करने का अनुभव
  • खतरनाक सिस्टम (जैसे हाई प्रेशर, हाई एनर्जी, खतरनाक गैसें और तरल पदार्थ आदि) के साथ या उनके आस-पास टेस्टिंग और ऑपरेशन का अनुभव
  • इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल कंपोनेंट्स (प्रेशर ट्रांसड्यूसर, थर्मोकपल, RTD, स्ट्रेन गेज, एक्सेलेरोमीटर, फ्लो मीटर, लोड सेल, रिले, सोलनॉइड, न्यूमेटिक वाल्व) की जानकारी
  • इंजीनियरिंग स्टैंडर्ड्स और बेस्ट प्रैक्टिसेज़, जैसे कि ASME B31.3, ASME BPV कोड सेक्शन VIII और AFSPCMAN 91-710 की जानकारी
  • तेज रफ्तार और ज्यादा दबाव वाले माहौल में कामों को प्राथमिकता देने और उन्हें पूरा करने की क्षमता
  • स्ट्रॉन्ग कम्यूनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स

आसान नहीं SpaceX में इंजीनियर बनना

इसी तरह स्पेसएक्स में मैकेनिकल इंजीनियर, एविएशन सर्टिफिकेशन इंजीनियर, बैट्री टेस्ट इंजीनियर, इंटीग्रेशन एंड टेस्ट इंजीनियर, लॉन्च इंजीनियर, मेंटेनेंस इंजीनियर, मैन्यूफैक्चरिंग इंजीनियर, मैकेनिज्म इंजीनियर, ऑप्टिकल इंजीनियर, प्रोडक्शन इंजीनियर, प्रोपल्सन इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और स्पेस लेजर्स इंजीनियर बनने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं, स्किल्स और एक्सपीरियंस चाहिए.