{"vars":{"id": "123258:4912"}}

ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 रिजल्ट 24 जून को, यहाँ करें चेक

ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 24 जून 2026 की शाम जारी होगा। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्कोर देख सकते हैं।

 

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा मई 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने घोषणा की है कि सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 24 जून 2026 की शाम जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा.

आईसीएआई ने परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सलाह दी है कि वो सभी जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी. आईसीएआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो अपने लॉगिन संबंधी डिटेल्स पहले से तैयार रखें, जिससे रिजल्ट जारी होने के बाद किसी तरह की तकनीकी या अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े.

सीए बनने की दिशा में अहम पड़ाव

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का एक महत्वपूर्ण चरण मानी जाती है. इस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों के अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों का मूल्यांकन किया जाता है. हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं और सफल होने के बाद सीए फाइनल की ओर आगे बढ़ते हैं.

रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. भविष्य में आर्टिकलशिप, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और अन्य एजुकेशनल प्रक्रियाओं के दौरान इसकी जरूरत पड़ सकती है. इसलिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा.

पिछले सेशन का कैसा रहा था रिजल्ट?

जनवरी 2026 सेशन के आंकड़ों के अनुसार, ग्रुप-1 में 1,05,526 उम्मीदवारों में से 14,733 सफल हुए थे और पास प्रतिशत 13.96 रहा था. वहीं ग्रुप-2 में 69,477 परीक्षार्थियों में से 10,798 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की थी, जिससे पास प्रतिशत 15.54 दर्ज किया गया था. वहीं, दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 41,798 अभ्यर्थियों में से 3,924 उम्मीदवार सफल हुए थे और कुल पास प्रतिशत 9.39 रहा था.

आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

आईसीएआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वो रिजल्ट, मार्कशीट, वैरिफिकेशन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें. इससे उन्हें सभी जरूरी जानकारियां समय पर मिल सकेंगी.