Engineering Apply Online News: IIT दिल्ली ने शुरू की AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया: वीकेंड क्लासेस के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मसलन, नौकरी व दूसरी एजुकेशनल डिग्री के साथ ही AI इंजीनियरिंग सीखने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए यह शानदार मौका है। इसका कारण यह है कि IIT दिल्ली की तरफ से कराए जा रहे AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम की क्लासेस शनिवार और रविवार को लगाई जाएंगी।
आइए, विस्तार से जानते हैं कि IIT दिल्ली का AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम क्या है। जानेंगे कि इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कौन आवेदन कर सकता है। साथ ही जानेंगे कि इस प्रोग्राम में कैंडिडेट्स क्या-क्या सीखेंगे।
🎓 IIT दिल्ली AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम
IIT दिल्ली का AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम 'फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग' पर केंद्रित भारत के शुरुआती प्रोग्रामों में से एक माना जा सकता है, जिसे IIT दिल्ली के फैकल्टी सदस्यों और इंडस्ट्री के सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने मिलकर तैयार किया है। इनके अलग-अलग सेशन आयोजित किए जाएंगे। इस प्रोग्राम में कैंडिडेट्स को रेगुलेटेड इंडस्ट्रीज में सिक्योरिटी, रेगुलेटरी कंप्लायंस और AI डिप्लॉयमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं, इसे पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
💻 कौन कर सकता है आवेदन
IIT दिल्ली के AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। मसलन, कैंडिडेट्स के पास BTech, BE, BCA, MCA, BSc की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही मैथ्स से BA और MA करने वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, कैंडिडेट्स के पास Python, Java, JavaScript में कोडिंग का अनुभव होना चाहिए, क्योंकि पूरे प्रोग्राम के दौरान Python का उपयोग किया जाएगा। हालांकि IIT दिल्ली ने एडवाइज दी है कि जिन भी कैंडिडेट्स को Python की जानकारी नहीं है, वे प्रोग्राम शुरू होने से पहले इसे सीख लें। इसके साथ ही Amazon Web Services, Microsoft Azure या Google Cloud Platform जैसे क्लाउड प्लेटफॉर्म की जानकारी भी होनी चाहिए।
🛠️ प्रोग्राम में क्या सीखेंगे कैंडिडेट्स
IIT दिल्ली के AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स जटिल डेटा, वास्तविक उपयोगकर्ताओं और एंटरप्राइज की सीमाओं को संभालने में सक्षम हो सकेंगे। इसके साथ ही AI एजेंट और ऑटोमेशन सिस्टम को डिजाइन और डिप्लॉय करने के बारे में सीख सकेंगे। वहीं, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, वेक्टर डेटाबेस, सर्विंग फ्रेमवर्क और MLOps पाइपलाइन्स को स्वतंत्र रूप से डिप्लॉय करने के बारे में भी सीख सकेंगे। जबकि प्रॉम्प्ट इंजेक्शन और AI हेलुसिनेशन जैसे जोखिमों को संभालना, व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (PII) की सुरक्षा करना, क्लाइंट की जरूरतों को समझना, पायलट प्रोजेक्ट और प्रोडक्शन डिप्लॉयमेंट के बीच अंतर करना, और तकनीकी समाधानों को CTO, CISO व बिजनेस लीडर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के बारे में भी सीख सकेंगे।
📅 29 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
IIT दिल्ली के AI इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए योग्य व पात्र कैंडिडेट्स 29 जनवरी, 2027 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन किया जा सकता है। छह महीने का यह प्रोग्राम 6 फरवरी 2027 से 31 जुलाई 2027 तक आयोजित होगा। आवेदन शुल्क 1,180 रुपये है।