IIT Delhi Quantum Computing Course: आईआईटी दिल्ली ने लॉन्च किया 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स, जानें एलिजिबिलिटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ना चाहते हैं तो सुनहरा मौका है. IIT दिल्ली ने क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग पर नया काेर्स शुरू किया है. इस कोर्स की विशेषता ये है कि इसे ऑनलाइन ही संचालित किया जाना है. तो वहीं बिना ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) स्कोर के IIT दिल्ली इस कोर्स में एडमिशन दे रहा है. मसलन, जो कैंडिडेट्स एडवांस्ड टेक्नोलाॅजी कोर्स करना चाहते हैं तो उनके लिए ये शानदार कोर्स है.
आइए, जानते हैं कि IIT दिल्ली का क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स क्या है. जानते हैं कि इस कोर्स में एडमिशन के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानते हैं कि आवेदन कब तक आवेदन किया जा सकता है.
क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स क्या है?
IIT दिल्ली की तरफ से शुरू किया गया क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स एक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है, जिसकी अवधि 6 महीने है. ये काेर्स ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा. ये कोर्स eVIDYA कैटेगरी के तहत संचालित किया जा रहा है.
इस कोर्स की विशेषता की बात करें तो क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग टेक्नोलाॅजी की बेसिक जानकारी देने के लिए कोर्स को डिजाइन किया गया है. इस कोर्स काे करने के बाद कोई भी कैंडिडेट डेटा प्रोसेसिंग, माॅडल ट्रेनिंग और जटिल समस्याओं को हल किया जा सकता है. तो वहीं फाइनेंस, हेल्थकेयर, साइबर सिक्योरिटी, क्रिप्टोग्राफी समेत अन्य क्षेत्रों में एक्सपर्ट के तौर पर काम किया जा सकता है.
कौन ले सकता है एडमिशन?
इस कोर्स में एडमिशन के लिए किसी भी स्ट्रीम में BTech/BE,BCA/MCA,BSc पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. तो वहीं मैथमेटिक्स विषय के साथ BA/MA पास कैंडिडेट्स भी इस कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कब लगेंगी क्लास?
क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग कोर्स में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलानइ पढ़ने की सुविधा मिलेगी. तो वहीं इस कोर्स के लिए ऑनलाइन क्लास भी हर शनिवार व रविवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
8 जनवरी 2027 तक करें आवेदन
IIT दिल्ली की तरफ से शुरू किए नए कोर्स क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन लर्निंग में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इच्छुक कैंडिडेट्स https://ceppay.iitd.ac.in/program के माध्यम से आवेदन कर सकत हैं.