{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Jamia Millia Islamia Online Admission: जामिया CDOE ने शुरू किए 11 नए कोर्स, B.Ed और MBA एंट्रेंस टेस्ट की तारीख में बदलाव

जामिया मिलिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में 11 नए कोर्स शुरू। 8 सितंबर तक करें आवेदन।
 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही CDOE ने इस एकेडमिक सेशन से 11 नए सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए हैं, जिसके बाद जामिया के CDOE में कोसों की संख्या बढ़कर 49 से बढ़कर 60 हो गई है. जामिया CDOE के इन 60 कोर्सों में एडमिशन के लिए 8 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है.

आइए, जानते हैं कि जामिया CDOE ने कौन से 11 नए सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शुरू किए हैं. जानते हैं कि CDOE में एडमिशन के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है.

जामिया CDOE ने शुरू किए ये 11 नए कोर्स

  1. फ्रेंच में सर्टिफिकेट
  2. स्पेनिश में सर्टिफिकेट
  3. चीनी में सर्टिफिकेट
  4. फारसी में सर्टिफिकेट
  5. अरबी भाषा में सर्टिफिकेट
  6. रूसी भाषा में सर्टिफिकेट
  7. फोटोग्राफी व वीडियो एडिटिंग में सर्टिफिकेट
  8. एंकरिंग व ब्रॉडकास्ट प्रेजेंटेशन में सर्टिफिकेट
  9. इंडियन नॉलेज सिस्टम में सर्टिफिकेट
  10. AI व डिजिटल मीडिया में डिप्लोमा
  11. कॉन्फ्लिक्ट एनालिसिस व पीस बिल्डिंग में एडवांस्ड डिप्लोमा

8 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

जामिया CDOE ने 60 सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिया है. एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए 8 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. ओवदन ऑनलाइन किया जा सकता है. जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ व रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी ने कहा कि रोजगारपरक व कौशल-आधारित प्रोग्रामों से उच्च शिक्षा के अवसर मजबूत होंगे और दूरदराज के स्टूडेंट्स को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा.

19 सितंबर को अब बीएड-MBA एंट्रेंस टेस्ट

जामिया ओपन एंड डिंस्टेंस (ODL) से बीएड और एमबीए के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. जामिया ODL ने बीएड और MBA में एडमिशन के लिए प्रस्तावित एंट्रेंस टेस्ट की तारीख में बदलाव किया है. बीएड और एमबीए में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट 22 अगस्त की जगह 19 सितंबर को होगा. एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन जामिया कैंपस में ही होगा. एंट्रेंस टेस्ट में सफल कैंडिडेट्स के दस्तावेजों का सत्यापन प्रोग्राम ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा.दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 सितंबर से लेकर छह अक्टूबर तक चलेगी.एडमिशन की औपचारिकताएं 10 अक्टूबर तक पूरी की जा सकेंगी.