{"vars":{"id": "123258:4912"}}

झज्जर: स्कूल में 5वीं के छात्र को जड़ा थप्पड़, प्रिंसिपल को नोटिस, आरोपी टीचर पर गिरी गाज!

झज्जर-छुछकवास रोड स्थित स्कूल में 9 वर्षीय छात्र की पिटाई। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने प्रिंसिपल को भेजा नोटिस। आरोपी गणित शिक्षक अभिषेक चौहान को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

 

झज्जर:  झज्जर-छुछकवास रोड स्थित  स्कूल में 5वीं कक्षा के छात्र (9) की पिटाई करने पर परिजनों ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को शिकायत दी है। कमेटी ने प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर 19 मार्च को बुलाया है। आरोप है कि टीचर ने मुंह पर थप्पड़ मारा जिससे बच्चे के कान और सिर में दर्द हो गया।

पिता मोहित अहलावत ने बताया कि बेटा सोमवार को स्कूल गया था। गणित शिक्षक अभिषेक चौहान ने बच्चे को थप्पड़ मारा। बच्चे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

 स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिंह राणा ने कहा कि कमेटी से उनको नोटिस मिला है और 19 मार्च को वह सभी कागजात सहित कमेटी के समक्ष पेश होंगे। जिस शिक्षक ने ऐसा किया है उनको शो कॉज नोटिस दे दिया गया है और नौकरी से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।