{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Maharashtra Board HSC Result 2026: जल्द जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं (HSC) का रिजल्ट जल्द! MSBSHSE ने वेबसाइट पर लिंक किया एक्टिव, डिजिलॉकर पर भी मिलेगा स्कोर। 14 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है।

 

 महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही एचएससी रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट जल्द आने का संकेत मिल चुका है, जिससे छात्रों में उत्सुकता और बढ़ गई है. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक सक्रिय कर दिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिनों में परिणाम घोषित हो सकता है. लाखों छात्र अपने स्कोर जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वेबसाइट और डिजिलॉकर पर मिलेगा रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट दो माध्यमों से देख सकेंगे, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर पर. इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करना होगा. डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकेगी जो आगे के उपयोग के लिए मान्य होगी.

रिजल्ट से पहले अंतिम तैयारी में बोर्ड

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड डेटा अपलोड और तकनीकी जांच का काम पूरा कर रहा है. इसके बाद आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि की जाएगी.

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की HSC परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसमें करीब 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • HSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा

मार्कशीट डाउनलोड कर लें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है.