{"vars":{"id": "123258:4912"}}

NCL भर्ती 2026: माइनिंग सिरदार और सर्वेयर के 259 पदों पर आवेदन शुरू

NCL (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने माइनिंग सिरदार और सर्वेयर के 259 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 14 जुलाई से 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने शानदार भर्ती का मौका दिया है. कोल इंडिया लिमिटेड की मिनिरत्न कंपनी ने स्टैच्यूटरी माइनिंग कैडर के अलग-अलग पदों पर 259 रिक्तियां निकाली हैं. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित एनसीएल की खदानों एवं प्रतिष्ठानों में की जाएगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 5 अगस्त 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित क्वालिफिकेशन और एज लिमिट पूरी होने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पदों की डिटेल्स

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सबसे ज्यादा 254 रिक्तियां माइनिंग सिरदार पद के लिए हैं. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी. वहीं सर्वेयर (माइनिंग) के लिए 5 पद निर्धारित किए गए हैं. इस पद पर सिलेक्ट अभ्यर्थियों को 51,103.12 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी. भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

5 अगस्त तक करें आवेदन, CBT से होगा चयन

आवेदन का प्रोसेस 14 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है. कैंडिडेट 5 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. लास्ट समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

एज लिमिट कितनी है?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गिनती 5 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,180 रुपये आवेदन फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और विभागीय कर्मचारियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में जारी किए जाएंगे.