{"vars":{"id": "123258:4912"}}

NEET UG 2026: MBBS की सीटों में भारी बढ़ोतरी, चेक करें स्टेट-वाइज लिस्ट

NMC ने MBBS सीट मैट्रिक्स 2026-27 जारी किया। देश में MBBS की कुल 1,36,939 सीटें, 8,064 सीटें बढ़ीं। टॉप राज्यों की लिस्ट और NEET रिजल्ट अपडेट यहाँ देखें।

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इन दिनों नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां कर रहा है. इस बीच नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों में सेशन 2026-27 में एडमिशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में NMC ने एकेडमिक सेशन 2026-27 में एडमिशन के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है, जिसके तहत पिछले सेशन की तुलना में इस सेशन में MBBS की 8064 सीटें बढ़ाई गई हैं. ऐसे में कैंडिडेट्स अपने राज्य की MBBS सीटों का स्टेट्स जानना चाहते हैं.

आइए, जानते हैं कि NMC MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार देश के मेडिकल कॉलेजों में कुल MBBS की कितनी सीटें हैं. जानते हैं कि MBBS की सीटों के मामले में टॉप 5 राज्य क्या हैं. साथ ही राज्यवार MBBS सीटों की संख्या के बारे में जानेंगे.

MBBS की 1,36,939 सीटें, 823 मेडिकल काॅलेज, 4 नए खुले

NMC ने MBBS सीट मैट्रिक्स 2026-27 जारी कर दिया है, जिसके तहत इस सेशन में MBBS की कुल 1,36,939 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. MBBS की ये सीटें कुल 823 मेडिकल काॅलेजों में हैं. इसमें 4 नए खुले मेडिकल काॅलेज भी शामिल हैं.पिछले सेशन में MBBS की 1,28,875 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई है. MBBS की ये सीटें 819 मेडिकल कॉलेज में थीं.

असल में NMC ने 2025 में दो बार MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया था. जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में MBBS की 1,27,028 सीटों का मैट्रिक्स जारी किया था. इसी कड़ी में 29 अक्टूबर 2025 को संशोधित सीट मैट्रिक्स जारी किया था, जिसमें MBBS की 1,28,875 सीटों का ब्यौरा जारी किया गया था.

कनार्टक में MBBS की सबसे अधिक सीटें, यूपी देश में नंबर-2

NMC MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार MBBS सीटों के मामले में कनार्टक सबसे अव्वल है. कनार्टक में MBBS की 15,395 सीटें हैं. दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश हैं. जहां MBBS की 14000 सीटें हैं. आइए जानते हैं कि MBBS की सीटों के मामले में देश में टॉप 5 राज्य कौन से हैं.

दो साल में MBBS 19 हजार से अधिक सीटें बढ़ी

देश में MBBS की सीटों में लगातार विस्तार जारी है. इसी कड़ी में दो सालों में MBBS की 19 हजार से अधिक सीटें बढ़ी हैं. सेशन 2024-25 में MBBS की 1,17,750 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयाेजित की गई थी. तो वहीं NMC ने अक्टूबर 2025 में संशोधित सीट मैट्रिक्स में MBBS की 1,28,875 सीटों का मैट्रिक्स जारी किया था. तो वहीं इस साल MBBS की 1,36,939 सीटों का मैट्रिक्स जारी किया गया है.

MP-राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड में कितनी हैं MBBS की सीटें, राज्यवार डिटेल्स

NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 काे देखें तो कर्नाटक में MBBS की सबसे ज्यादा सीटें हैं. आइए जानते हैं कि बाकी राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं.

राज्य MBBS की सीटें
कर्नाटक 15,395
उत्तर प्रदेश 14,000
तमिलनाडु 13,999
महाराष्ट्र 13,099
तेलंगाना 10,250
राजस्थान 8,080
गुजरात 7,750
आंध्र प्रदेश 7,465
पश्चिम बंगाल 7,200
मध्य प्रदेश 6,020
केरल 5,704

बिहार

4,160

हरियाणा

2,960

ओडिशा

2,950

छत्तीसगढ़

2,925

असम

1,875

पंजाब

1,850

पुडुचेरी

1,780

जम्मू और कश्मीर

1,675

झारखंड

1,500

उत्तराखंड 1,475
दिल्ली 1,415
हिमाचल प्रदेश 871
मणिपुर 550
त्रिपुरा 500
सिक्किम 200
मेघालय 250
गोवा 250
चंडीगढ़ 200
दादरा और नगर हवेली 177
अंडमान और निकोबार 114
मिजोरम 100
नागालैंड 100
अरुणाचल प्रदेश 100

20 जुलाई से पहले जारी हाेगा नीट यूजी 2026 रिजल्ट

NTA ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी कड़ी में नीट री-एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स की OMR शीट बीते दिनों जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति के लिए 15 जुलाई का समय निर्धारित है. माना जा रहा है कि ये प्रोसेस पूरा होने के बाद एक से दो दिन में नीट यूजी 2026 की फाइनल आंसर-की जारी हो जाएगी. इसके अगले दिन ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. कुल जमा NTA की तैयारी 20 जुलाई से पहले नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी करने की है.

काउंसलिंग इस बार जल्द खत्म होगी

नीट यूजी 2026 पेपर लीक और री-एग्जाम के बीच NTA का पूरा शेड्यूल डेढ़ महीने पीछे चल रहा है. ऐसे में नया सेशन लेट हो सकता है. सेशन को जल्द से जल्द से शुरू करने के लिए MBBS एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने की कवायद है. इस संबंध में बीते दिनों शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन (NMS) और काउंसलिंग कमेटी के अधिकारियों की बैठक हुई है. इस बैठक में MBBS एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रोसेस को सरल बनाने पर चर्चा हुई है. जानकारी के मुताबिक बैठक में तय किया गया है कि नीट यूजी रिजल्ट जारी करते ही काउंसलिंग को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द खत्म की जा सके.