{"vars":{"id": "123258:4912"}}

MBBS सीट मैट्रिक्स 2026: देश में कुल 1.36 लाख सीटें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

NMC ने MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 जारी किया, कुल 1,36,939 सीटें। सरकारी बनाम प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की स्थिति और राज्यवार सीटों का विवरण यहाँ देखें। NEET रिजल्ट जल्द।

 

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बीते दिनों MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 जारी किया है. NMC ने एकेडमिक सेशन 2026-27 में एडमिशन के लिए जारी MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया है. NMC प्रत्येक साल के एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिए MBBS सीट मैट्रिक्स जारी करता है. इसमें नए शुरू होने वाले मेडिकल काॅलेजों व उनकी MBBS सीटों को भी अपडेट किया जाता है. कई मायनों में NMC का MBBS सीट मैट्रिक्स देश के मेडिकल एजुकेशन इंफास्ट्रक्चर की ताजा तस्वीर भी पेश करता है.

आइए, इसी कड़ी में NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के आधार पर जानते हैं कि देश में MBBS की सीट प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में अधिक हैं या सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीट अधिक हैं. साथ ही जानेंगे कि किन मेडिकल कॉलेजों में इस सेशन में MBBS की कितनी सीटें बढ़ाई गई हैं.

इस साल कितनी बढ़ी MBBS की सीट्स?

NMC ने बीते रोज MBBS सीट मैट्रिक्स 2026-27 जारी किया है, जिसके तहत इस सेशन में MBBS की कुल 1,36,939 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. MBBS की ये सीटें कुल 823 मेडिकल काॅलेजों में हैं. इसमें 4 नए खुले मेडिकल काॅलेज भी शामिल हैं. पिछले सेशन में MBBS की 1,28,875 सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई है. MBBS की ये सीटें 819 मेडिकल कॉलेज में थीं.

असल में NMC ने 2025 में दो बार MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया था. जुलाई में जारी सीट मैट्रिक्स में MBBS की 1,27,028 सीटों का मैट्रिक्स जारी किया था. इसके हिसाब से देखें तो इस साल MBBS की 9911 सीटें बढ़ेंगी. वहीं NMC ने29 अक्टूबर 2025 को संशोधित MBBS सीट मैट्रिक्स जारी किया था, जिसमें MBBS की 1,28,875 सीटों का ब्यौरा जारी किया गया था. इसके आधार पर देखें तो इस सेशन में MBBS की 8064 सीटें बढ़ी हैं.

देश में कितने सरकारी मेडिकल कॉलेज, MBBS की कितनी सीटें?

NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार देश में संचालित हो रहे कुल 832 मेडिकल काॅलेजों में से 441 मेडिकल काॅलेज सरकारी मेडिकल काॅलेज हैं. इनमें MBBS की कुल 61185 सीटें हैं, जिसमें पुरानी व इस सेशन में स्वीकृत हुई नई सीट शामिल हैं.

देश में कितने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, MBBS की कितनी सीटें?

NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार देश में संचालित हो रहे कुल 832 मेडिकल काॅलेजों में से प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की संख्या 382 है. इन प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में इस सेशन के लिए स्वीकृत MBBS सीटों की संख्या 73643 है.

प्राइवेट व सरकारी मेडिकल काॅलेज… MBBS की कहां कितनी सीटें बढ़ी?

NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 के अनुसार पिछले सेशन की तुलना में इस सेशन में MBBS की 9911 सीटें बढ़ी हैं. MBBS सीटों की ये बढ़ोतरी NMC की तरफ से जुलाई 2025 में जारी सीट मैट्रिक्स पर आधारित है. इसके हिसाब से देखें तो इस साल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 2111 सीटें बढ़ी हैं. तो वहीं प्राइवेट कॉलेजों में MBBS की 7800 सीटें बढ़ाई गई हैं. इस हिसाब से देखें तो प्राइवेट कॉलेजों में MBBS की सीटों में 3 गुना की बढ़ोतरी की गई है.

MP-राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड में कितनी हैं MBBS की सीटें, राज्यवार डिटेल्स

NMC की तरफ से जारी MBBS सीट मैट्रिक्स 2026 काे देखें तो कर्नाटक में MBBS की सबसे ज्यादा सीटें हैं. आइए जानते हैं कि बाकी राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं.

राज्य MBBS की सीटें
कर्नाटक 15,395
उत्तर प्रदेश 14,000
तमिलनाडु 13,999
महाराष्ट्र 13,099
तेलंगाना 10,250
राजस्थान 8,080
गुजरात 7,750
आंध्र प्रदेश 7,465
पश्चिम बंगाल 7,200
मध्य प्रदेश 6,020
केरल 5,704

बिहार

4,160

हरियाणा

2,960

ओडिशा

2,950

छत्तीसगढ़

2,925

असम

1,875

पंजाब

1,850

पुडुचेरी

1,780

जम्मू और कश्मीर

1,675

झारखंड

1,500

उत्तराखंड 1,475
दिल्ली 1,415
हिमाचल प्रदेश 871
मणिपुर 550
त्रिपुरा 500
सिक्किम 200
मेघालय 250
गोवा 250
चंडीगढ़ 200
दादरा और नगर हवेली 177
अंडमान और निकोबार 114
मिजोरम 100
नागालैंड 100
अरुणाचल प्रदेश 100

20 जुलाई से पहले जारी हाेगा नीट यूजी 2026 रिजल्ट

NTA ने नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी कड़ी में नीट री-एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स की OMR शीट बीते दिनों जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति के लिए 15 जुलाई का समय निर्धारित है. माना जा रहा है कि ये प्रोसेस पूरा होने के बाद एक से दो दिन में नीट यूजी 2026 की फाइनल आंसर-की जारी हो जाएगी. इसके अगले दिन ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. कुल जमा NTA की तैयारी 20 जुलाई से पहले नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी करने की है.

काउंसलिंग इस बार जल्द खत्म होगी

नीट यूजी 2026 पेपर लीक और री-एग्जाम के बीच NTA का पूरा शेड्यूल डेढ़ महीने पीछे चल रहा है. ऐसे में नया सेशन लेट हो सकता है. सेशन को जल्द से जल्द से शुरू करने के लिए MBBS एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को कम समय में पूरा करने की कवायद है. इस संबंध में बीते दिनों शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन (NMS) और काउंसलिंग कमेटी के अधिकारियों की बैठक हुई है. इस बैठक में MBBS एडमिशन के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रोसेस को सरल बनाने पर चर्चा हुई है. जानकारी के मुताबिक बैठक में तय किया गया है कि नीट यूजी रिजल्ट जारी करते ही काउंसलिंग को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द खत्म की जा सके.