{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Noida Airport Recruitment 2026: नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें अप्लाई

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ, कार्गो और लोडर के 2442 पदों पर भर्ती। 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका। सैलरी ₹35,000 तक। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026।

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दसवीं और बारहवीं पास कैंडिडेट्स के लिए यहां हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे फ्रेशर्स को भी नौकरी पाने का अच्छा मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इन पदों के लिए किसी प्रकार का एविएशन या एयरलाइन से जुड़ा विशेष डिप्लोमा अनिवार्य नहीं रखा गया है. महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. एयरपोर्ट पर जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है.

नोएडा एयरपोर्ट पर 2442 पदों पर भर्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुल 2442 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है. इन पदों में ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर शामिल हैं. यह भर्ती खासतौर पर उन युवाओं के लिए फायदेमंद है, जो कम योग्यता के साथ भी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं.

योग्यता और एज लिमिट क्या है?

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. इन पदों के लिए एज लिमिट 18 से 30 वर्ष तय की गई है. वहीं, लोडर के पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

पदों के अनुसार सैलरी

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव को हर महीने 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी. जबकि लोडर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

महिला और पुरुष दोनों के लिए मौका

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों पर महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं. वहीं, लोडर के पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं.

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.niasjewar.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी है. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने होंगे.

आवेदन की अंतिम तारीख कब है?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 तक जारी रहेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.