{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana School Teacher Transfer Drive: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जल्द शुरू होगा ट्रांसफर ड्राइव, गन्नौर में बोले शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दातौली के सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ट्रांसफर ड्राइव का ऐलान किया।
 

सोनीपत: गन्नौर के दातौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने पढ़ाई का स्तर परखा और बच्चों से सवाल-जवाब किए. इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए चलेगा ट्रांसफर ड्राइव: इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने को सरकार की प्राथमिकता बताया. वहीं विपक्ष पर सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने की बात कही.

शिक्षा मंत्री ने किया सरकारी स्कूल का निरीक्षण: सोनीपत के दातौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री के पहुंचते ही स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू हुआ. मंत्री ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद शिक्षा मंत्री सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और उनके जवाबों के जरिए शिक्षा के स्तर की जानकारी ली.

स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं पर जोर: मंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके.

महिपाल ढांडा का विपक्ष पर निशाना: मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि सरकार स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है. वहीं शिक्षकों की कमी के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसे दूर करने के लिए जल्द ट्रांसफर ड्राइव शुरू किया जाएगा. शिक्षा मंत्री में खानपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ वाले मामले पर बोलते हुए कहा कि रिपोर्ट मंगवाई गई है और जो भी आरोपी है उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है.