{"vars":{"id": "123258:4912"}}

TN 12th Result 2026 Out: तमिलनाडु बोर्ड का रिजल्ट जारी, 95.20% छात्र सफल

तमिलनाडु 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित। इस साल कुल 95.20% छात्र पास हुए, लड़कियों ने 97% के साथ मारी बाजी। tnresults.nic.in पर ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड।

 

 तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने 8 मई को तमिलनाडु उच्च माध्यमिक परीक्षा यानी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है. इस साल परीक्षा में कुल 95.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97 फीसदी और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.19 फीसदी रहा है.

तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 से 26 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 7.99 लाख नियमित और 27,783 निजी छात्रों सहित कुल 8,27,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी. प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि तीन घंटे थी और परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था, ताकि छात्र दिए गए प्रश्नों को पढ़ सकें.

कैसे चेक करें नतीजे?

  • सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स tnresults.nic.in या dge.tn.gov.in पर जाएं.
  • उसके बाद ‘प्लस टू रिजल्ट 2026’ टैब ढूंढें और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • फिर सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • छात्र आगे की जरूरत के लिए मार्कशीट को सेव करके रख लें और डाउनलोड भी कर लें.

फेल हुए छात्रों को मिलेगा मौका

कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए अनिवार्य होगी, जो परीक्षा में फेल हो गए हैं. इस परीक्षा की डिटेल जल्द ही घोषित की जाएगी. पिछले साल तमिलनाडु बोर्ड की कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 25 जून से 2 जुलाई तक आयोजित की गई थी और उसका रिजल्ट 25 जुलाई 2025 को घोषित किया गया था.

पिछले साल कैसा था रिजल्ट?

पिछले साल यानी 2025 में तमिलनाडु बोर्ड ने 8 मई को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए थे, जबकि परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी. पिछले साल कुल पासिंग प्रतिशत 95.03 फीसदी था, जबकि कुल 7,92,494 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 7,53,142 छात्रों ने परीक्षा पास की थी.

वहीं, साल 2024 में तमिलनाडु बोर्ड 12वीं के परिणाम 6 मई को जारी किए गए थे. उस साल का कुल पासिंग प्रतिशत 94.56 फीसदी था, जबकि परीक्षा में कुल 7,60,606 छात्र शामिल हुए थे और उनमें से 7,19,196 छात्रों ने परीक्षा पास की थी. इसी तरह साल 2023 और 2022 में कक्षा 12वीं के परिणाम क्रमशः 8 मई और 21 जून को जारी किए गए थे.