Government Scholarship Schemes 2026: उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप, जानें आवेदन की योग्यता और प्रक्रिया
कॉलेज स्टूडेंट्स की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार कई स्कॉलरशिप योजनाएं चला रही है। जानिए सेंट्रल सेक्टर, AICTE और यूजीसी की 5 प्रमुख स्कॉलरशिप के बारे में।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान फीस, किताबों और अन्य एजुकेशनल जरूरतों पर काफी खर्च होता है, ऐसे में आर्थिक मदद पाने के लिए स्टूडेंट सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार और विभिन्न आयोगों की कई योजनाएं मेधावी छात्रों, पूर्वोत्तर राज्यों के स्टूडेंट्स और छात्राओं को हायर एजुकेशन हासिल करने में सहायता प्रदान करती हैं। इनमें से कुछ स्कॉलरशिप के तहत हर साल 12,000 से 20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जबकि अन्य में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को भी सीधा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए पांच प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में।
📚 जानें पांचों प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं और उनकी पात्रता: सेंट्रल सेक्टर से लेकर AICTE प्रगति योजना तक
-
सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप: यह कॉलेज और यूनिवर्सिटी के मेधावी छात्रों के लिए है, जिसमें 80% अंक और 4.5 लाख से कम सालाना आय वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत पहले 3 वर्ष 12,000 रुपये और चौथे-पाचवें वर्ष 20,000 रुपये सालाना मिलते हैं।
-
EdCIL विद्यांजलि स्कॉलरशिप: जवाहर नवोदय विद्यालयों से पढ़ाई पूरी कर उच्च शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने वाले मेधावी छात्रों को सीएसआर फंड के जरिए सहायता दी जाती है।
-
ईशान उदय स्पेशल स्कॉलरशिप स्कीम: यूजीसी (UGC) की यह योजना पूर्वोत्तर राज्यों के अंडरग्रेजुएट (UG) प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए है।
-
AICTE यशस्वी स्कॉलरशिप: इसके तहत डिग्री कोर्स के छात्रों को 18,000 रुपये और डिप्लोमा स्टूडेंट्स को 12,000 रुपये सालाना की स्कॉलरशिप मिलती है।
-
AICTE प्रगति स्कॉलरशिप: यह तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए विशेष योजना है, जिसकी आय सीमा 8 लाख रुपये तक है। आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता जरूर जांच लें।