Aamrapali Dubey Fees & Net Worth 2026: 30 करोड़ की मालकिन हैं आम्रपाली दुबे, टीवी से की थी करियर की शुरुआत
जियो हॉटस्टार का रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इस वक्त सुर्खियों में है, जिसमें आम्रपाली दुबे भी दिख रही हैं. जहां उनकी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक और गहरी दोस्ती देखने को मिल रही है. लंबे वक्त से भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली काम कर रही हैं. साथ ही लाखों में एक प्रोजेक्ट के लिए चार्ज करती हैं.
1 / 5
आम्रपाली दुबे लंबे वक्त से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और एक्ट्रेस के चाहने वालों की संख्या भी बहुत बड़ी है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जब भी ग्लैमर और टैलेंट की बात होती है, तो फिर एक्ट्रेस का नाम सामने आता है. दरअसल 2014 में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था. साथ ही पहली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी.
2 / 5
आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में सबसे ज्यादा फिल्में दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ की हैं. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दोनों की जोड़ी को अब काफी पसंद किया जाता है. वो 30 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं. हालांकि, सिर्फ शानदार एक्टिंग से ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं.
3 / 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज करती हैं. वो इस वक्त भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं. लगातार इस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी तगड़ी कमाई करती हैं.
4 / 5
रिपोर्ट्स से पता लगा है कि आम्रपाली दुबे 30 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं. पर क्या आप जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री से पहले वो टीवी में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2008 में हिंदी टीवी शो 'सात फेरे- सलोनी का सफर' से शुरुआत की थी. पर 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' से असली पहचान मिली थी.
5 / 5