{"vars":{"id": "123258:4912"}}

बॉक्स ऑफिस पर 'ऐल्फा' का बुरा हाल: आलिया भट्ट की फिल्म की कमाई गिरी

आलिया भट्ट की फिल्म 'ऐल्फा' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। रिलीज के 8वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट। क्या 'ऐल्फा' फ्लॉप की राह पर है? जानें पूरी रिपोर्ट।

 

आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ के लिए YRF स्पाई यूनिवर्स ने जो प्लान किया था, सबकुछ बर्बाद हो गया. क्योंकि फिल्म वैसा परफॉर्म कर ही नहीं पाई, जैसा सोचा था. पिक्चर को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं. लेकिन अब भी कमाई बढ़ने की जगह लगातार कम ही हो रही है. वैसे वीकेंड में कारोबार बढ़ता है, हो सकता है कि ‘ऐल्फा’ का कलेक्शन एक बार फिर वीकेंड में बढ़ जाए. ऐसा होना भी फिल्म के लिए जरूरी है, क्योंकि यह पिक्चर अपने बजट से अभी ज्यादा दूर नहीं है. जल्द ही अगर बजट निकल जाएगा, तो एवरेज कैटेगरी में आ जाएगी. वरना वॉर 2 के बाद इस फिल्म को भी फ्लॉप में रखा जाएगा. खैर, अबतक की सबसे कम कमाई फ्राइडे को ही हुई है और फिल्म ने महज 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. जो कि आलिया भट्ट के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट आ गई है. जिसके मुताबिक, आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से टोटल 49.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. बीते दिन यानी आठवें दिन का नेट कलेक्शन 1.65 करोड़ रुपये रहा है. साथ ही 4831 टोटल शोज बुक हुए हैं, जबकि 12 परसेंट फिल्म की ऑक्यूपेंसी रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पिक्चर का बजट 100 करोड़ रुपये बताया गया है, जिसे पार करने के लिए अब भी फिल्म को काफी करोड़ कमाने होंगे. क्योंकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.06 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

ओवरसीज से भी ‘ऐल्फा’ का बिगड़ा काम

आलिया भट्ट की फिल्म ‘ऐल्फा’ का बीते दिन कलेक्शन 34 परसेंट गिर गया है. क्योंकि आठवें दिन सिर्फ 1.65 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. जबकि उससे एक दिन पहले कारोबार 2.50 करोड़ रुपये रहा था. यहां तक कि अब फिल्म का ग्रॉस कारोबार भी 58.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. वहीं, फिल्म ने बीते दिन ओवरसीज से सिर्फ 1 करोड़ का कारोबार किया था. जो टोटल होने के बाद 23.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. लेकिन ओवरसीज से शुरुआत से बिजनेस कभी 5 करोड़ से ज्यादा गया ही नहीं. जबकि अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 की पहले ही दिन ओवरसीज से 5 करोड़ की कमाई हुई है. साथ ही फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं.

7 दिन में फिल्म ने कब कितने कमाए हैं?

दरअसल इस फिल्म ने शुरुआत की 9. 25 करोड़ रुपये के साथ की थी, जबकि पहले दिन भी धमाल 4 डबल डिजिट में कमाने में कामयाब रही है. वहीं दूसरे दिन 11.50 करोड़ और तीसरे दिन- 13.25 करोड़ कमा लिए थे. वहीं चौथे दिन का कलेक्शन 3.85, पांचवें दिन का कलेक्शन- 4.25 करोड़, छठे दिन- 2.85 करोड़ और सातवें दिन- 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे. जो अब सबसे कम होकर 1 करोड़ तक पहुंच गया है.