{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Anjali Arora Song: अंजलि अरोड़ा के हरियाणवी अंदाज ने काटा गदर, कच्चा बादाम गर्ल ने मटकाई ऐसी कमर.. सपना चौधरी भी हुई फेल

 

Anjali Arora Haryanvi Song: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है। आए दिन इनकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अंजलि को ज्यादातर हिंदी गानों पर ही डांस करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार इनका एक हरियाणवी अंदाज सामने आया है, जिसमें दर्शकों को खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

लॉक अप फेम अंजली अरोड़ा ने हरियाणवी गानों में एंट्री मारी है। हरियाणवी गाने में अंजलि अपना जलवा बिखेर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल गाने हरियाणवी गाने में अंजली अरोड़ा ने डांस किया है। उनके डांस को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। 

अंजली अरोड़ा का नया गाना 'चाल मटकनी' इन दिनों छाया हुआ है। चाल मटकनी गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, जिसे राज मवार ने आवाज दी है। अंजली अरोड़ा ने गाने में धांसू डांस किया है, लाल रंग का घाघरा पहनकर अंजली अरोड़ा जोरदार ठुमके लगा रही है। 

<a href=https://youtube.com/embed/2Qe9szjNCvQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2Qe9szjNCvQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

इस गाने के बोल अनिल प्रेमनगरिया ने लिखे हैं, इसे म्यूजिक गुलशन म्यूजिकने दिया है। गाने को अपलोड प्राइम रिकार्ड हरियाणवी ने किया है। गाने पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं, अंजली अरोड़ा का यह अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस गाने पर जमकर रील बनाई जा रही है। अंजली अरोड़ा के इस डांस को फैंस खूब कॉपी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए गाने को लाखों लोग देख चुके हैं और यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।